भाजपा की सरकार वादे निभाने के लिए प्रतिबद्ध है : विधायक दीप्ति माहेश्वरी

भाजपा की सरकार वादे निभाने के लिए प्रतिबद्ध है : विधायक दीप्ति माहेश्वरी

राजसमन्द (कमल कुमार झोटा)विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने विधायक कार्यालय पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों और जनता के अभाव अभियोगों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ठोस कार्य करती है और जनकल्याण को पहली प्राथमिकता देती है।

विधायक दीप्ति में जनसंवाद में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से तत्समय ही वार्ता कर समयबद्ध रूप से समाधान करने का निर्देश दिया। विधायक दीप्ति ने जनसंवाद में विधानसभा चर्चा के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर भी संवाद किया एवं सुझाव लिए। जनसंवाद में श्री गौ सेवा संस्थान राजसमन्द ने निराश्रित गोवंश के लिए आश्रय स्थल बनाने हेतु भूमि आवंटन के लिए ध्यान आकृष्ट किया। उन्हें भूमि आवंटन के लिए विधिवत आवेदन देने के लिए कहा। राजस्थान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा चिकित्सक संघ की स्थानीय पदाधिकारियों ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषयों में केवल योग्यता प्राप्त योग व प्राकृतिक चिकित्सकों को ही शिक्षण दायित्व देने की मांग रखी। आयुष विभाग में प्रशिक्षित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सकों की नियुक्तियां निकालने एवं उपखण्ड स्तर पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय की भी मांग रखी।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सकों की मांग सक्षम स्तर पर उठाने और विधानसभा चर्चा के लिए आश्वस्त किया।