भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता का नगरपालिका के बाहर 10वे दिन भी धरना जारी

भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता का नगरपालिका के बाहर 10वे दिन भी धरना जारी

तिरंगा लाइटो की ख़रीद में हुए घोटाले, नगरपालिका में रंग रोगन, सफ़ाई ठेली की ख़रीद और कंप्यूटर सुधार के टेंडर में हुए घोटाले को लेकर दिया जा रहा है धरना

चौमूँ निस। नगरपालिका चौमूँ में तिरंगा लाइटो की ख़रीद में हुए घोटाले में सस्पेंड किए गये ईओ जितेंद्र मीणा को बिना जॉच पूर्ण हुए ही पुनः ईओ के पद पर पदस्थापित करने को लेकर भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओं ने धरना लगातार 10वे दिन भी जारी है। नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के नेतृत्व में दिया जा धरना तिरंगा लाइटो में हुए घोटाले की विभागीय जॉच पूर्ण नही होने तक ईओ जितेंद्र मीणा को सस्पेंड किए जाने को लेकर प्रतिदिन अनिश्चितकाल के लिए प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नगरपालिका के सामने धरना दिया जा रहा है। भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने बताया कि तिरंगा लाइटो की ख़रीद में हुए घोटाले में सस्पेंड किए गये ईओ जितेंद्र मीणा को पुनः सस्पेंड करने, नगरपालिका में रंग रोगन, सफ़ाई ठेली की ख़रीद और कंप्यूटर सुधार के टेंडर में हुए घोटाले को लेकर हमारा धरना जारी है।
         इस मोके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, पार्षद बाबूलाल यादव, बाबूलाल सैनी, राहुल शर्मा, किशोर गंगवाल, संदीप शर्मा, श्रवण सेनी, पूर्व पार्षद मोहन यादव, कुंदन सिंह शेखावत, नानू राम सैनी, बाबूलाल राई, सुरेश गोदारा, सुरेश सैनी, सुवालाल सैनी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष चंदा देवी यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे तथा सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।